Hazaribagh: पूर्व एसडीओ के भाई के हॉस्टल में लड़की ने की खुदकुशी, अन्य घटना में दो और की मौत

Hazaribagh: हजारीबाग में मंगलवार का दिन अच्छा नहीं रहा। अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। पहली घटना हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार के भाई शिवनंदन कुमार के गर्ल्स हॉस्टल की है। यहां एक लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की का नाम कोमल कुमारी बताया जा रहा है। उसकी उम्र 21 साल है। वह हजारीबाग के विनोबा भावे यूनिवर्सिटी में पीजी की पढ़ाई कर रही थी।

Hazaribagh: कार की टक्कर से एक की मौत

वहीं दूसरी घटना हजारीबाग के त्रिमूर्ति चौक की है। यहां एक अनियंत्रित कार ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें इब्राहिम नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बॉबी घायल है। उसका इलाज हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। दोनों को एक ही गाड़ी ने टक्कर मारी और टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

Hazaribagh: ट्रक ने किशोर को कुचला

वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में शुभम कुमार नामक एक किशोर की मौत हो गई। शुभम अपने किसी परिचित को इचाक छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान नगमा टोल टैक्स के पास अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। शुभम आठवीं क्लास का छात्र है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img