बेगूसराय में Homeguard जवानों ने बजाई थाली, शहर में घूम कर…

बेगूसराय: बेगूसराय में 21 सूत्री मांग को लेकर होमगार्ड जवानों ने राज्यव्यापी आह्वान पर आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन बेगूसराय शहर से लेकर हड़ताली चौक पर होमगार्ड जवानों के द्वारा किया गया साथ ही होमगार्ड जवानों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

बताते चलें कि बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले आज बेगूसराय में होमगार्ड जवानों ने अपनी 21 सूत्री मांगों के समर्थन मे पूरे शहर में आक्रोश मार्च निकालकर और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं धरना प्रदर्शन में शामिल होमगार्ड के जवानों ने थाली पीटते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान उन्होंने कहा है कि हमारे 21 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन पत्र दिया गया था। जिस पर वार्ता भी हुई थी, जिसमें सरकार ने 31 दिसंबर तक का समय लिया था।

अब जनवरी का अंत होने चला है। इस दिशा मे सरकार की कोई पहल नहीं हो रहा है। इसीलिए संघ के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। फिलहाल आज से यह तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। अगर हम लोगों की मांग पूरी नहीं की जाती है तो हम लोग अपना हथियार और वर्दी सरकार को सौंप कर अनिश्चितकालीन के लिए आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    East Champaran: अवैध संबंध की वजह से की थी लवकुश की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Homeguard Homeguard Homeguard

Homeguard

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...