East Champaran: अवैध संबंध की वजह से की थी लवकुश की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में बीते दिनों लव कुश हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि बीते दिनों पूर्वी चंपारण में अपराधियों ने लव कुश की हत्या कर गांव में ही एक जगह दफना दिया था। लोगों को जब कुछ शंका हुई तो लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद हत्या का पता लोगों को चला।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी पन्ना लाल प्रसाद को शराब के मामले में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने दो अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक ने मुख्य आरोपी पन्ना लाल को गांव की ही एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद उसने सोनेलाल प्रसाद और सोनू के साथ मिल कर लव कुश की हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने मिल कर शव को मिट्टी में दफना दिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि जेल में बंद पन्ना लाल प्रसाद ने ही उन्हें लवकुश की हत्या के लिए कहा था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    छत्तीसगढ़ में Cryptic Crossword कार्यशाला एवं प्रतियोगिता आयोजित

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

East Champaran East Champaran East Champaran

East Champaran</span

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे अपराधी, थैले...

पटना : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया था। उसी क्रम में एक ऑटो पर...

रामगढ़ में 5 दिनों तक गूंजेगी श्रीराम कथा, मंझला चुम्बा में...

Ramgarh News: रामगढ़ ज़िले के मंझला चुम्बा गांव में 20 जून से 24 जून 2026 तक एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें 'श्री श्री 1008...

बिहार को मिला नया महाधिवक्ता, बनाए गए एसडी संजय

पटना : बिहार को नया महाधिवक्ता मिल गया है। सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एसडी संजय) को यह जिम्मेदारी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली...