नमामि गंगे परियोजना के तहत सड़क खोदे जाने के विरोध में प्रदर्शन

Patna-पटना सिटी क्षेत्र के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दरगाह रोड में नमामि गंगे परियोजना के तहत सड़क खोदे जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की.
स्थानीय लोगों का कहना है कि है सड़क खोदे जाने के कारण वाहन पलट रही है. इसके ठीक बगल में ही गैस का गोदाम है, यदि किसी दिन गैस का वाहन पलट गई तो तबाही मच जाएगी. इस इलाके में करीबन 50000 की आबादी रहती है. इसी गड्ढानुमा सड़क से ही अशोक राजपथ गांधी मैदान होते हुए गायघाट, पटना सिटी निकलने की व्यवस्था की गई है. लेकिन प्रशासन किसी बड़ी घटना के इंतजार में बैठी है. विरोध करने पर नमामि गंगे के अधिकारियों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी दी जाती है.

स्थायीय लोगों ने बताया कि सड़क पर गड्ढे के कारण हर वक्त गाड़ियों की जाम लगी रहती है. इसके कारण न सिर्फ राहगीरों बल्कि आम नागरिकों को भी जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है. खास कर स्कूली बच्चों का ज्यादा परेशानी हो रही है. यदि किसी दिन एम्बुलेंस  फंस गया तो किसी की जान जा सकती है.  इसके साथ ही. उड़ते धूल-कण के कारण स्वास्थ्य की भी समस्या हो रही है. लोगों को सांस की बीमारियां हो रही है.

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...