लोगों का अरोप, घटिया सामान के साथ हो रहा है सड़क का निर्माण, ठेकेदार की मनमानी

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत भूतनाथ रोड स्थित बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन उस कॉलोनी में कई विधायक और कई अधिकारी रहते हैं। वहां घटिया सामान के साथ सड़क का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि यहां जितना भी सड़क बनाया गया है, इसमें बालू, गिट्टी तो ज्यादा लेकिन सीमेंट तो नाम मात्र का रहता है। वहीं सीमेंट ओरिजिनल है की डुप्लीकेट है इसका कोई अता पता नहीं है। अधिकारी इसकी जांच भी नहीं करने आते हैं। क्या घपला है क्या बात है। ठेकेदार यहां मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं। जो गुणवत्ता होनी चाहिए सड़क निर्माण में वह बिल्कुल नहीं है।

लोगों ने कहा कि क्योंकि हमलोग भी अपने घर में और कई जगह काम करवाते हैं तो उससे पता चलता है कि किस तरह का यह काम हो रहा है। कुछ दिन पहले ही लिंक रोड का निर्माण किया गया जहां केवल बालू और गिट्टी नजर आ रहा है। कुछ दिन में ही सड़क टूटी-फूटी नजर आने लगी। कुछ जगह तक सड़क टूट गया है।

लोगों का कहना है कि यह विधायक और एमपी कोटा से सड़क का निर्माण किया जा रहा है जो बिल्कुल घटिया मटेरियल से निर्माण किया जा रहा है। अब यह मामला जांच के बाद ही पता चलेगा कि ठेकेदार किस तरह काम कर रहे हैं। किस तरह का मटेरियल लग रहा है। इन्होंने वैसे काम तो कर दिया लेकिन जो गुणवत्ता होनी चाहिए थी वह बिल्कुल नहीं दिख रहा है। काफी सारे लोगों का कहना है कि कुछ दिन में ही सड़क बह और टूट जाएगा। अब तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है। सड़क सही बनी है या गलत इसकी जांच तो अधिकारीगण करेंगे तभी पता चल पाएगा।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand vs Kerala Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में झारखंड की मजबूत...

Jharkhand vs Kerala Ranji Trophy, जमशेदपुर: रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में झारखंड की टीम ने केरल के खिलाफ पहले दिन मजबूत प्रदर्शन...

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...