Advertisment

झरिया मुख्य बाजार की सड़क गड्ढे में तब्दील, सड़क मरम्मत की मांग

झरिया : झरिया के नगर निगम के मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर का सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। हालत यह है कि सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढे में सड़क है, कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर ही धान रोपनी किया है। लोगों का कहना है कि 8 महीना पहले यह सड़क बनायी गयी थी, लेकिन 1 सप्ताह के अंदर ही सड़क अपनी बदहाली को बयां कर दी सड़क टूटने लगी। स्थानीय लोग विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक ऑनलाइन ट्विटर के माध्यम से शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई। यह सड़क विधायक मद से बनाया गया था और इसी सड़क से शिव मंदिर और श्याम मंदिर के श्रद्धालुओ का आना जाना लगा रहता है। जिससे तंग आकर लोगों ने नगर निगम चुनाव को देखते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं का एलान कर दिया है।

रिपोर्ट : अनिल मुंडा

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...