महाकुंभ भगदड़ हादसा : राजद-कांग्रेस ने कहा- मोदी-योगी के कुव्यवस्था का है परिणाम

पटना : प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या यानी शाही स्नान का स्नान चल रहा है। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मच गई है जिसमें 17 श्रद्धालुओं की मौत की खबर आ रही है जबकि 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसको लेकर बिहार की सियासत गरम है। सत्ता पक्ष इस घटना के लेकर दुख जता रहा है तो वहीं विपक्ष उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर है। बिहार में विपक्ष की पार्टी राजद और कांग्रेस सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला कर रही है। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी और कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने निशाना साधा है।

महाकुंभ भगदड़ को लेकर राजद ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ में ही भगदड़ में मारे गए लोगों पर राजद ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महाकुंभ में जो घटना घटी है, बहुत ही दुखद घटना है। इसमें कई लोगों की मौत हुई है कई गंभीर रूप से घायल है। शासन-प्रशासन वहां की सरकार सबको पता था कि मौनी आमवश है भारी भीड़ उमड़ेगी। उसके लिए मुकम्मल व्यवस्था सरकार के द्वारा करना चाहिए था। सरकार के द्वारा लापरवाही चूक जरूर हुई है, जिससे इतनी बड़ी घटना घटी है।

यह भी देखें :

सरकार सिर्फ वाहवाही लेने के लिए वीआईपी स्नान का फोटो शूट करवा रही थी। जिसकी वजह से सरकार के प्रशासन का ध्यान वहां था।‌ आम श्रद्धालुओं को जो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था उस पर सरकार का ध्यान नहीं था। इस तरह की घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। शासन-प्रशासन पर सवाल खड़े होंगे ही उनकी व्यवस्था न काफी थी, इस तरह की भीड़ का अनुमान था तो क्यों नहीं पूरी तरह से व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया। उम्मीद करते हैं कि सरकार घायलों का इलाज कराएगी और मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देगी। श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि संयम रखें। इस तरह की भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे। योगी सरकार का नाकामी सामने आ गया है, व्यवस्था की पोल यह घटना ने खोल दिया है।

महाकुंभ का हादसा मोदी और योगी के कुव्यवस्था का परिणाम है – राजेश राठौड़

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ स्नान के दौरान हुए हादसे के बाद जमकर राजनीति हो रही है। एक तरफ जहां जदयू इस घटना में मर्माहत हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रही है तो दूसरी तरफ राजद और कांग्रेस वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर राजनीतिक हमला कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि महाकुंभ का हादसा पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कुव्यवस्था का परिणाम है।‌ तथाकथित डबल इंजन की सरकार सनातनियों की सरकार में जो कुव्यवस्था हुआ है। जिसकी वजह से भगदड़ हुआ और उसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। पहली बार नहीं है कि यह महाकुंभ हुआ हो इसके पहले भी कई बार महाकुंभ हुए हैं। मगर किसी भी महाकुंभ में इस तरह की घटना नहीं हुई। हजारों करोड़ों रुपए का जो बजट आवंटित हुआ है। आखिरकार उसे पैसे का बंदरबाट किसने किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इससे हादसे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। साथ ही साथ इस हादसे में जितने लोग मारे हैं उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए और परिवार में से एक आदमी को नौकरी देनी चाहिए।

कुंभ हादसे में जान गंवाने वालों को सरकार जल्द दें मुआवजा – शक्ति यादव

प्रयागराज महाकुंभ में शाही स्नान के दौरान मची भगदड़ के कारण लोगों की हुई मौत मामले में राजद ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सवाल उठाया है। शक्ति यादव ने कहा कि भगदड़ में लोगों की मौत पर पार्टी दुख व्यक्त करती है। साथ ही राज्य सरकार पर हमला करते हुए शक्ति ने कहा कि सनातन धर्म को लेकर जो लोग बड़ी-बड़ी बात किया करते थे सनातन धर्म के लोगों को गंगा स्नान के लिए सही तरीके से व्यवस्था नहीं दे पाए। उन्होंने कहा है कि भगदड़ में जितने भी लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार 50-50 लाख रुपए मुआवजा दे।

Shakti Yadav 22Scope News
कुंभ हादसे में जान गंवाने वालों को सरकार जल्द दें मुआवजा – शक्ति यादव

यह भी पढ़े : महाकुंभ हादसे पर सम्राट-विजय ने कहा- घटना दुखद, भीड़ अनुमानित से कही ज्यादा

महीप राज की रिपोर्ट

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...