Advertisement
Advertisement

लावारिस कार में मिले एक करोड़ रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Desk. सुनसान इलाके में खड़ी एक लावारिस कार में एक करोड़ रुपये मिले हैं। जानकारी के अनुसार, यह कार सोमवार से लावारिस हालत में खड़ी थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कार को खोला तो गाड़ी के अंदर एक करोड़ रुपये मिले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लावारिस कार में मिले एक करोड़ रुपये

यह मामला कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला का है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर रामनगुली के पास सुनसान इलाके में खड़ी एक लावारिस कार में एक करोड़ रुपये की नकदी मिली है। कार सोमवार शाम से बिना किसी व्यक्ति के सुनसान इलाके में खड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गश्ती दल के साथ मौके पर कार्रवाई की।

लावारिस कार में बेंगलुरु का नंबर प्लेट

बताया जा रहा है कि कार पर बेंगलुरु का नंबर प्लेट है। जब उसका दरवाजा खोला गया तो उसके अंदर 1 करोड़ रुपये नकद मिले। हालांकि, पुलिस को कार के अंदर कोई दस्तावेज नहीं मिला है। राजमार्ग गश्ती कर्मी नकदी सहित कार को अंकोला पुलिस स्टेशन ले आए और यहां खड़ा कर दिया।

फिलहाल, पुलिस कार के मालिक के बारे में पता लगाने और उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो गाड़ी यहां छोड़ गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...