Hazaribagh Accident : हादसा या हत्या ! रेलवे ट्रैक पर सरकटा शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Hazaribagh Accident : हजारीबाग से एक अत्यंत ही दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है। हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के नजदीक सिरसी ओवरब्रिज के नीचे से एक अज्ञात व्यक्ति का सरकटा शव बरामद किया गया है। हालांकि है व्यक्ति यहां कैसे पहुंचा और यह दुर्घटना है या आत्महत्या इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Hazaribagh Accident : युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस

लेकिन इस रूट पर चलने वाली ट्रेन के चपेट में आने से इसकी मृत्यु हो गई है तथा इसका सर धड़ से अलग हो गया है। जैसे ही इसकी सूचना हजारीबाग RPF को लगी वैसे ही टीम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। RPF की टीम ने स्थानीय थाना के सहयोग से मृत व्यक्ति के शरीर को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम यार्ड में भेज दिया गया है। शव को मोर्चरी में शरीर को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।आपको बता दें कि शव मिलने के बाद थोड़ी देर के लिए इस रूट पर रेल गाड़ियों का यातायात बंद कर दिया गया। हालांकि मृत शरीर को हटाने के बाद यातायात फिर से सुचारू रूप से चालू हो गया क्योंकि इस रेल लाइन पर वंदे भारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेने भी चलती है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...