Thursday, July 3, 2025

Related Posts

आईपीएस अनुराग गुप्ता बने झारखंड के नियमित डीजीपी, सरकार ने दी मंजूरी

रांची: झारखंड सरकार ने आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को राज्य का नियमित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 26 जुलाई 2024 से शुरू होकर दो वर्षों तक रहेगा।

गृह विभाग जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकता है। वर्तमान में अनुराग गुप्ता झारखंड के प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्यरत हैं।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें डीजीपी के पद से हटा दिया था। अब सरकार ने उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी के रूप में नियुक्त करने का फैसला लिया है।