चालक की मामूली की गलती, ग्रामीणों ने मार डाला पीट-पीटकर

गया : गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को लाने पहुंची एंबुलेंस पर तैनात टेक्नीशियन कुंदन कुमार को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर अधमरा कर दिया, जहां इलाज के दौरान टेक्नीशियन की मौत हो गई। वहीं इसको लेकर आज जिले के 102 एंबुलेंस चालक और एंबुलेंस पर तैनात रहने वाले ईएमटी (टेक्नीशियन) ने जमकर हंगामा किया और गया समाहरणालय के गेट पर शव को रखकर घंटों हंगामा किया। वहीं एडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।

चालक की मामूली की गलती, ग्रामीणों ने मार डाला :

एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन की मांग थी कि जो भी इसमें आरोपी है उसे अभिलंब गिरफ्तार किया जाए और उसे फांसी की सजा दी जाए। उनके परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दिया जाए। वहीं आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे मामले को शांत कराया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि मंगवलार की देर रात नीमचक बथानी थाना क्षेत्र ढकनी गांव में एम्बुलेंस चालक को सूचना दिया गया था कि एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना है। तभी एंबुलेंस चालक और उस पर एक टेक्नीशियन पहुंचा तभी मरीज को एंबुलेंस पर रखने के बाद एंबुलेंस बैक करने के दौरान एक चक्का गड्ढे में जा फंसा। जिसके कारण मरीज के परिजन के द्वारा एंबुलेंस चालक और उसेल पर मौजूद टेक्नीशियन कुंदन कुमार को बेरहमी से मारपीट किया जहां इलाज के दौरान कुंदन की मौत हो गई।

यह भी पढ़े : कालका मेल का नहीं खुल रहा था दरवाजा, ट्रेन के AC कोच के शीशे टूटे

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...