शहरी क्षेत्रों में धीमी गति से हो रहा ट्रिपल टेस्ट सर्वे, ओबीसी मोर्चा ने उठाए सवाल

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट सर्वे का कार्य जारी है। रांची जिले में यह सर्वे 90 फीसदी पूरा हो चुका है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में अब भी इसकी रफ्तार धीमी बनी हुई है। अब तक शहरी इलाकों में केवल 65 फीसदी सर्वेक्षण पूरा हो सका है, जबकि नामकुम अंचल में 70 फीसदी और बुंडू प्रखंड में सर्वे का कार्य संपन्न हो चुका है।

गौरतलब है कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 20 जनवरी तक सर्वेक्षण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। सर्वे के साथ-साथ डेटा एंट्री भी करनी थी, लेकिन यह निर्धारित समयसीमा समाप्त हो गई है। सूत्रों के अनुसार, कई इलाकों में सर्वे इसलिए पूरा नहीं हो सका क्योंकि कर्मचारी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अब 31 जनवरी तक सर्वे पूरा करने की नई समयसीमा निर्धारित की है।

इस बीच, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने ट्रिपल टेस्ट सर्वे में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव को ज्ञापन सौंपा है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि सर्वे कर्मियों को घर-घर जाकर सर्वे करना था, लेकिन वे फोन के माध्यम से जाति संबंधी जानकारी मांग रहे हैं, जिससे सही डेटा संकलन पर संदेह उत्पन्न हो रहा है।

प्रदेश महासचिव आजम अहमद ने कहा कि ट्रिपल टेस्ट तभी सफल होगा जब ओबीसी समुदाय का सर्वे घर-घर जाकर किया जाएगा। अन्यथा प्रशासन के पास सटीक आंकड़े नहीं होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान दिलीप वर्मा, कमलेश चौधरी, संतोष सोनी, परवेज अहमद, मोईन अंसारी, दीनानाथ प्रसाद और इमरान आलम समेत कई लोग उपस्थित थे।

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...