Dhanbad : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर DC-SSP ने दी श्रद्धांजलि…

Dhanbad : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 77वीं पुण्यतिथि पर धनबाद के उपायुक्त माधवी मिश्रा, एसएसपी एचपी जनार्दनन, एसडीएम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत तमाम आला अधिकारियों ने धनबाद के कंबाइंड बिल्डिंग स्थित गाँधी चौक तथा गाँधी सेवा सदन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सेवा और बलिदान को याद किया। गाँधी सेवा सदन में बापू को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौक़े पर समाजसेवी बिजय झा, एनके अम्बाष्टा समेत तमाम सदस्य गण उपस्थित हो श्रद्धांजलि अर्पित किया। बिजय झा ने इस अवसर पर कहा कि बापू एक व्यक्ति नहीं एक विचार हैं। उन्होंने देश को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया।

Dhanbad : माल्यार्पण करते अधिकारी
Dhanbad : माल्यार्पण करते अधिकारी

Dhanbad : महात्मा गांधी भारत की आत्मा है

गांधी जी भारत की आत्मा हैं, और हर भारतीयों में आज भी जीवित हैं। सत्य, अहिंसा और निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़ें हिला सकती हैं। पूरा विश्व उनके इन आदर्शों से प्रेरणा लेता है। आज के दौर में उनकी प्रसंगीता और भी बढ़ गई है। युवाओं को आज उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है। गाँधी को पढ़ने और समझने की जरूरत है। गांधीजी का जीवन सत्य और अहिंसा पर आधारित था और उनके विचार आज भी प्रेरणादायक हैं।

उन्होंने बिना किसी हथियार के ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक अहिंसक आंदोलन खड़ा किया और भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चरखा से सूत तैयार कर कपड़े बनाने के इस कार्य को उन्होंने घर घर पहुंचा दिया। जिसका परिणाम हुआ कि कपड़े तैयार करनेवाली विदेशी मीलों की जड़े हिल गई। उन्होंने स्वदेशी ताकत को जिन्दा किया। स्वतन्त्रता आंदोलन में चरखा भी एक हथियार बना।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट–

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...