Land for Job: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, राउज एवेन्यू कोर्ट ने…

नई दिल्ली: बड़ी खबर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नौकरी के बदले जमीन (Land for Job) घोटाला से जुड़ी है। मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई करते हुए लालू परिवार के विरुद्ध मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट के इस फैसले से बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अब लालू परिवार की मुश्किलें बढती नजर आ रही है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट में सीबीआई ने बताया कि इस मामले में सभी पूर्व लोक सेवकों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई है। इस मामले में राजद सुप्रीमो के विरुद्ध मुकदमा चलाने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी। अब कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि 7 फरवरी को सुनिश्चित की है। बता दें कि नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव समेत उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव आरोपी हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने एक पूर्व एस अधिकारी आर के महाजन समेत दो अधिकारियों पर भी मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है।

इस मामले में कोर्ट ने पहले भी कई बार लालू परिवार के सदस्यों से लंबी पूछताछ की थी। मामले में ईडी की टीम ने भी लालू और तेजस्वी से करीब 10-10 घंटे तक पूछताछ की थी। मामले की सुनवाई में बीते 7 अक्टूबर को लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत दे दी गई थी लेकिन एक बार फिर राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। कोर्ट की मंजूरी के बाद अब लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव भी है जिसे लेकर अब विरोधी दल भी राजद लालू परिवार को घेरने की कोशिश करेगी।

क्या है मामला

मामला वर्ष 2004 से 2009 के बीच का है जब लालू यादव रेलमंत्री थे। कहा जा रहा है कि लालू यादव के रेलमंत्री रहते हुए कई लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई और उनसे बदले में करोड़ों की जमीन चंद लाख रूपये में ली गई। यह जमीन लालू परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम पर ली गई थी।

लोगों को जमीन के बदले में मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में नौकरी दी गई थी। बताया यह भी जा रहा है कि लालू परिवार ने बिहार में एक लाख स्क्वायर फीट से भी अधिक जमीन महज 26 लाख रूपये में रजिस्ट्री करवा ली थी जबकि उस वक्त उस जमीन का सर्किल रेट के हिसाब से जमीन की कीमत चार करोड़ से भी अधिक थी।

क्या है आरोप

लालू परिवार पर आरोप है कि जब वे रेल मंत्री थे तो उम्मीदवारों को नौकरी देने के बदले उनसे उनकी जमीन दो कंपनी और लालू यादव के यहां काम करने वाले कर्मचारी के नाम से रजिस्ट्री कराया जाता था फिर वे लोग लालू परिवार को जमीन गिफ्ट करते थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    महाकुंभ हादसे पर आनंद मोहन ने कहा- यह आतंकी हमला नहीं, सिर्फ भगदड़…

Land for Job Land for Job Land for Job

Land for Job

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...