Land For Job Scam में ED ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

दिल्ली: Land For Job Scam में ED ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. ईडी की इस चार्जशीट में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, मीसा भारती, हिमा यादव, हृदयानंद चौधरी के साथ साथ अमित कत्याल का भी नाम जोड़ा गया है.चार्जशीट में इन लोगों के साथ साथ ईडी ने दो फार्म को भी आरोपी बनाया है.ईडी की इस चार्जशीट के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट 16 जनवरी को मामले में सुनवाई करेगा

 Land For Job Scam में अबतक

जांच एजेंसी ईडी जमीन के बदले नौकरी देने के फर्जीवाड़े के साथ साथ मनी लॉंड्रिंग मामले में साथ-साथ आरोपियों से पूछताछ चाह रही है.इस मामले में लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ साथ लालू परिवार के कई सदस्यों से पहले भी जांच एजेंसी पूछताछ कर चुकी है. पूछताछ की इस कड़ी में इस मामले में ऐसे आरोपियों के बयान दर्ज किये जा चुके हैं जो लालू परिवार के बेहद करीबी हैं.

और उन्हीं के बयान के आधार पर जांच एजेसी ईडी लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से विस्तार से पूछताछ करना चाह रही है.लेकिन बार-बार के समन के बावजूद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं.

क्या है  Land For Job Scam

दरअसल  Land For Job Scam 14 साल पुराना एक केस है. उस वक्त लालू यादव रेलमंत्री थे. दावा ये है कि लालू यादव रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में कई लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी.

रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर ये भर्ती सब्सटीच्यूट के तौर पर की गई थी और नौकरी पाने वालों के परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब रेलवे में इन लोगों की नौकरी रेगुलर की गई थी.सीबीआई ने इस मामले में पहले केस दर्ज किया था.और जांच का दायरा बढ़ते-बढ़ते लैंब फॉर जॉब स्कैम में ईडी की भी एंट्री हो गई

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...