Breaking : चुनाव से ठीक पहले आप को बड़ा झटका, 7 विधायकों ने एक साथ दिया इस्तीफा, अरविंद केजरीवाल ने…

Breaking 

Ranchi Desk : दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के 7 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बता दें कुछ दिनों पहले ही सातों विधायकों का विधानसभा चुनाव से नाम काटा गया था।

इस्तीफा देने वाले विधायको में जनकपुरी से दो बार के विधायक राजेश ऋषि, महरौली से नरेश यादव, त्रिलोकपुरी से रोहित कुमार महरौलिया, कस्तूरबा नगर से मदन लाल, पालम विधायक भावना गौड़, आदर्श नगर से पवन शर्मा और बिजवासन से बीएस जून शामिल है।

Breaking : इन विधायकों ने दिया इस्तीफा
Breaking : इन विधायकों ने दिया इस्तीफा

Breaking : मेरा पार्टी से भरोसा उठ गया है-भावना गौड़

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद विधायकों ने पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस्तीफा देने के बाद पालम विधायक भावना गौड़ ने अरविंद केजरीवाल को भेजे पत्र में लिखा है कि “मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं” भावना गौड़ ने कहा है कि मेरा पार्टी से भरोसा उठ गया है। इसलिए कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।

इस्तीफा देने के बाद राजेश ऋषि ने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथो लेते हुए आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि “पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों को त्यागकर भ्रष्टाचार में डूब गई है” उन्होने तो यहां तक कह डाला है कि पार्टी अब पार्टी अब एक अनियंत्रित गिरोह के लिए स्वर्ग बन गई है।

 

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...