Advertisement
Advertisement

BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का तरीका गलत, DSP लॉ एंड ऑर्डर ने कहा…

BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का तरीका गलत, DSP लॉ एंड ऑर्डर ने कहा...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: बीपीएससी का मामला एक बार फिर से तूल पकड़ने लगा है। गुरुवार को बीपीएससी के अभ्यर्थी एक बार फिर सड़क पर उतरे और गर्दनीबाग धरनास्थल से भाजपा और जदयू कार्यालय की तरफ कूच किया। अभ्यर्थियों के मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई लेकिन जिला प्रशासन की तैयारी पर बीपीएससी अभ्यर्थियों का हुजूम भारी पड़ गया।

बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दुबारा लिए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सड़क को जाम कर दिया है। अभ्यर्थियों के हुजूम को पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन अभ्यर्थी बैरीकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ गये। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को पुलिस लगातार समझाने की कोशिश कर रही है लेकिन अभ्यर्थी मानने को तैयार नहीं हैं।

प्रदर्शन का तरीका सही नहीं है

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि प्रदर्शन का तरीका गलत है। ये लोग परीक्षार्थी की तरह बात ही नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तरीका गलत है, ये लोग गलत तरीके से सड़क जाम किये हुए हैं। अपनी मांग को जबरन मनवाना सही नहीं है इसलिए इनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

आमलोग हो रहे हैं बाधित

वहीं मजिस्ट्रेट एम एस खान ने कहा कि प्रदर्शन का तरीका बिल्कुल गलत है। यह क्षेत्र प्रतिबंधित क्षेत्र है। नियम के अनुसार यहां धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। इन लोगों ने आमलोगों का रास्ता रोक दिया है, इससे लोग बाधित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कानूनन गलत है और इसके लिए कार्रवाई की जाएगी। हमलोग जल्द ही सड़क खाली करवाएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC Candidates Violent Protest – बैरीकेडिंग तोड़ बढे आयोग कार्यालय की तरफ

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC

BPSC

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...