Advertisment

नई नवेली दुल्हन के साथ तेजस्वी पहुंचे पटना, मामा को दिया करारा जवाब

पटना : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शादी करने के बाद पहली बार पत्नी राजेश्वरी उर्फ रशेल के साथ पटना पहुंचे. जहां आरजेडी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया. वहीं एयरपोर्ट से तेजस्वी अपने आवास पहुंचे और आवास पर जाने के बाद तमाम लोगों का अभिवादन किया. वहीं लालू जी के आने के बारे में कहा कि वह भी आएंगे लेकिन अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है.

तेजस्वी ने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया. मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने अपने मामा साधु यादव की उनकी शादी को लेकर आपत्ति को लेकर बात की. कहा कि “बड़े लोग है, पहले भी सम्मान था आज भी सम्मान की नजर से देखते है”. पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने पत्नी के नाम का खुलासा किया. कहा कि पिता लालू प्रसाद यादव ने “राजश्री” बहू का नाम रखा है. बता दें कि शादी के ठीक पहले कानूनी प्रक्रिया को फॉलो करते हुए एलेक्सिस उर्फ राशेल गोडिन्हो ने हिंदू धर्म अपनाया है. उन्होंने अपना नया नाम राजेश्वरी यादव कबूल किया. तेजस्वी यादव ने रिसेप्शन की बात पर कहा कि दो चार दिनों में तारीख तय होगी. शादी से पहले वायरल हुई फोटो पर तेजस्वी ने कहा कि आईपीएल के दौरान मेरे साथ सेल्फी लेने वाली लड़की और मेरी पत्नी दोनों ही अलग अलग लोग हैं. कोरोना की वजह से और दोनों परिवार एक दूसरे को बेहतर समझें इसीलिए कम लोगों के बीच शादी की.

रिपोर्ट : शक्ति

सेल्फी में सावधान : गंगा नदी में डूब गये चार युवक

Trikut Ropeway Deoghar: अब बदलेगा देवघर का पर्यटन नक्शा, त्रिकुट रोपवे...

Trikut Ropeway Deoghar: अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और पहाड़ी इलाकों के लिए मशहूर झारखंड, टूरिज्म सेक्टर में अपनी एक नई पहचान बनाने की...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...