Banka Police ने टॉप 10 में शामिल अपराधी को बेगूसराय में दबोचा, हथियार भी बरामद

बांका: बांका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर टॉप 10 में शामिल 25 हजार रूपये का इनामी अपराधी को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में एसडीपीओ विपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के टॉप 10 में शामिल 25 हजार रूपये का इनामी कुख्यात अपराधीमिथुन यादव उर्फ़ प्रिंस यादव बेगूसराय में रह कर बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है।

सूचना के आधार पर अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर डीआईयू और एसटीएफ की टीम के सहयोग से बेगूसराय में छापेमारी कर कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के द्वारा पूछताछ में कुख्यात की निशानदेही पर अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीपुर स्थित उसके घर एक देशी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इसके साथ ही पुलिस ने उसके गैंग के सदस्य मनोहर पंडित के घर से 9 एमएम देशी पिस्टल, एक डबल बैरक देशी पिस्टल के साथ ही 17 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं एक अन्य सदस्य के घर से भी पुलिस ने दो देशी पिस्टल और दो गोली बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    सीएम की Pragati Yatra को लेकर मंत्री ने किया तैयारियों का निरीक्षण

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Banka Police Banka Police Banka Police

Banka Police

Highlights

Chapapur Colliery Protest: चापापुर कोलयरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, जिप...

Chapapur Colliery Protest: धनबाद जिले के निरसा में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर जिला परिषद सदस्य...

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...