बिहटा एयरपोर्ट और Patna Airport को जोड़ा जायेगा मेट्रो से, सर्वे शुरू

पटना: केंद्रीय बजट में शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए कई घोषणाएं की। बजट में बिहार में एयरपोर्ट के विकास और उड़ान योजना के तहत कई छोटे शहरों को भी हवाई कनेक्टिविटी प्रदान की घोषणा की गई। बिहार में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी भी जोर शोर से की जा रही है। इसके लिए पटना एयरपोर्ट का क्षमता भी जल्द ही बढ़ाया जायेगा। इसके साथ ही पटना में एक अन्य एयरपोर्ट बिहटा एयरपोर्ट निर्माण को लेकर तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

बिहटा बिहार का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा जिसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जबकि पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य इसी महीने खत्म हो जायेगा और अप्रैल से ऑपरेशन शुरू हो जायेगा। बिहटा एयरपोर्ट निर्माण पूर्ण होने के बाद बिहार में हवाई उड़ान की संख्या में वृद्धि होने के साथ ही बेहतर एयर कनेक्टिविटी मिलेगी। पटना एयरपोर्ट को बिहटा एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए मेट्रो का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए भी क्रियान्वयन शुरू कर दी गई है।

पटना एयरपोर्ट से बिहटा एयरपोर्ट के बीच मेट्रो निर्माण के लिए पीएसयू कंपनी रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकॉनोमिक सर्विस को एसेसमेंट का जिम्मा दिया गया है। मामले में पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट का ऑपरेशन शुरू होने के बाद दुसरे फेज में वहां तक मेट्रो पहुँचाने की योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि बिहटा एयरपोर्ट निर्माण के लिए 191 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है इसके बाद यहां से बड़े विमानों का परिचालन किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    देश का 80 फीसदी मखाना Bihar के 10 जिलों में होता है, मखाना बोर्ड बनने से…

Patna Airport Patna Airport Patna Airport

Patna Airport </span

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...