Ayodhya की घटना पर बोलीं मायावती – यह अति गंभीर मामला, सरकार सख्त कदम उठाए

डिजिटल डेस्क : Ayodhya की घटना पर बोलीं मायावती – यह अति गंभीर मामला, सरकार सख्त कदम उठाए। Ayodhya आज रविवार को बसंत पंचमी के दिन यूपी में महाकुंभ 2025 के चलते प्रयागराज, काशी और अयोध्या में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब की तुलना में सुर्खियों में बना हुआ है।

Ayodhya में दलित युवती के साथ हुई रेप और मर्डर की घटना पर पहले तो सपा के सांसद अवधेश प्रसाद प्रेस कांफ्रेंस में घटना का ब्योरा देने के समय फूट-फूट कर रोने लगे, फिर सपा सांसद के रोने की घटना को CM Yogi आदित्यनाथ ने सीधे तौर पर नौटंकी करार दिया तो अब Ayodhya की घटना पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कड़ी टिप्पणी की है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने Ayodhya की घटना को अति गंभीर बताते हुए यूपी सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Ayodhya की घटना पर यह बोलीं बसपा सुप्रीमो…

Ayodhya की घटना पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने तो सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बिलखने एवं फूट-फूटकर रोने की घटना पर कोई टिप्पणी की और ना ही उस संदर्भ में CM Yogi आदित्यनाथ की ओर से सियासी जनसभा में की गई टिप्पणी पर। Ayodhya की घटना पर बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपना अलग स्टैंड रखते हुए अपनी बात अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने बयान में लिखा है – ‘उत्तर प्रदेश के जिला अयोध्या के सहनवां में दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है, उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं और अमानवीय व्यवहार भी हुआ है। यह अति गम्भीर मामला है, सरकार सख्त कदम उठाए ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।’

सोशल मीडिया हैंडल पर जारी पूर्व सीएम मायावती का बयान।
सोशल मीडिया हैंडल पर जारी पूर्व सीएम मायावती का बयान।

बिलखते हुए प्रेस कांफ्रेंस में सपा सांसद ने दी इस्तीफे तक की धमकी…

इससे पहले अपनी प्रेस कांफ्रेंस में फूट-फूटकर रोते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि – ‘इस मुद्दे को लोकसभा में मोदी के सामने उठाऊंगा। न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा। हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं। इतिहास क्या कहेगा?

…हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं। इतिहास क्या कहेगा? यह हिंदुस्तान की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना है। इस मुद्दे को लोकसभा में मोदी के सामने उठाऊंगा। न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा।

…अरे राम हो…अरे राम हो…मुझे लोकसभा में जाने दो दिल्ली…लोकसभा में मोदी के सामने बात रखेंगे…न्याय न मिला तो इस्तीफा दे देंगे…लोकसभा से हम इस्तीफा दे देंगे। 

…कैसे बिटिया के साथ ये हो गया? …हे मर्यादा पुरुषोत्तम राम ! हे मर्यादा पुरुषोत्तम राम…हे मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहां हो ? …कहां हो…कहां हो ? सीता मैया कहां हो? …हमें जाने दो दिल्ली…हम इस्तीफा दे देंगे…आज अफसोस है…।’

अयोध्या के मिल्कीपुर में सीएम योगी
अयोध्या के मिल्कीपुर में सीएम योगी

सपा सांसद के बिलखने और इस्तीफे की धमकी को CM Yogi ने बताया नौटंकी…

इससे पहले के घटनाक्रम में अयोध्या के मिल्कीपुर में दो दिनों बाद होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय सांसद अवधेश प्रसाद का अयोध्या में दलित युवती के रेप और मर्डर की घटना की न्याय की मांग करते हुए फूट-फूटकर रोने -बिलखने को CM Yogi आदित्यनाथ ने सीधे तौर पर नौटंकी करार दिया। CM Yogi ने कहा कि तत्काल वह इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन जब सच सामने आएगा तो पता चल जाएगा कि पूरे मामले में किसने कितना और कैसा  नाटक किया।

प्रेस कांफ्रेंस में बिलखते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद
प्रेस कांफ्रेंस में बिलखते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद

रविवार को अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के क्रम में पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ज्योंहि मीडिया से मुखातिब हुए तो सपा के सांसद अवधेश प्रसाद के दलित युवती को न्याय दिलवाने की मांग पर बिलखने का प्रसंग का उठा।

CM Yogi ने तुरंत उस प्रसंग पर पूरी गंभीरता से लिया। फिर मंच पर अपने चुनाव प्रचार के संबोधन में इस प्रकरण का खुलकर जिक्र भी किया। CM Yogi आदित्यनाथ ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि, ‘यहां का सांसद जो नौटंकी कर रहे हैं ना… देखिएगा, जब जांच खत्म होगी।  …और जब सच सामने आयेगा तो इसमें भी किसी समाजवादी पार्टी के आदमी का ही हाथ होगा।’

प्रेस कांफ्रेंस में बिलखते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद
प्रेस कांफ्रेंस में बिलखते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद

बता दें कि सपा के सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्या में गत दिनों दलित युवती के रेप और मर्डर के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद न्याय दिलाृने के मसले पर अपने प्रेस कांफ्रेंस में अचानक फफक कर रोने लगे और उनका वह करीब सवा 2 मिनटों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

सपा के अवधेश प्रसाद के फूट-फूटकर रोने के दौरान विलाप एवं बिलखने का भावुक अंदाज द्रवित करने वाला है। वह एकाधिक बार अपनी बातों को दोहराते रहे। भगवान राम और सीता माता की दुहाई देते हुए अपनी बात रखी।

साथ बैठे पूर्व सांसद पवन पांडेय समेत अन्य सपा नेता सांसद अवधेश प्रसाद को शांत करानेे में जुटे लेकिन सांसद पूरे भावुकता में विलाप करते रहे। साथी सपा नेताओं ने उन्हें समझाया कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना है, दलित बेटी को न्याय दिलाना है, दोषियों को फांसी दिलवानी है, जनता ने न्याय दिलवाने के लिए उन्हें सांसद चुना है, सांसदी से इस्तीफा देने के लिए नहीं…।

Pakur Murder Case: पाकुड़ में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट...

Pakur Murder Case: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने महेशपुर थाना कांड संख्या 169/2023 में हत्यारोपी सोबेन मरांडी को...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन पर झारखंड के 700 गांवों में...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 24...

RIMS MBBS Admission 2026: रिम्स में MBBS दाखिले से पहले होगी...

RIMS MBBS Admission 2026: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में इस बार 250 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया में जाति प्रमाण पत्रों की...