Advertisement
Advertisement

Railway Budget 2025: झारखंड के लिए 7306 करोड़ रुपये का प्रावधान, जल्द चलेगी वंदे भारत स्लीपर

Railway Budget 2025: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट को लेकर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड और उडिशा को केंद्रीय रेल बजट में मिले आवंटन विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार के रेल बजट में झारखंड में कुल 7306 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि झारखंड में 60 हजार करोड़ रुपये रेलवे के अंदर खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही 12 वंदे भारत ट्रेने चल रही हैं।

Railway Budget 2025: झारखंड में जल्द चलेगी वंदे भारत स्लीपर

उन्होंने बताया कि झारखंड में जल्द ही वंदे भारत ट्रेन स्लीपर चलेंगी। टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। 10 वर्षो में 1311 किमी. नए रेलवे ट्रैक बनाए गए हैं। इसके बाद रांची डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि पिछले दस साल में 1,311 किलोमीटर नया ट्रैक बिछाया गया। झारखंड के 57 स्टेशन को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पर 2,134 करोड़ रुपये खर्च होगा। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक 445 रेलवे फ्लाईओवर या अंडरब्रिज का निर्माण हुआ। 34 लिफ्ट, 14 एस्केलेटर और 215 स्टेशन पर वाई-फाई लगाई गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड को कवर करते हुए 12 वंदे भारत ट्रेन चल रही है। उन्होंने कहा कि रांची को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का कार्य लगातार जारी है।

Railway Budget 2025: माल ढुलाई में धनबाद मंडल पहला स्थान

वहीं धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि झारखंड को रेल बजट में किए गए 7306 करोड़ के आवंटन में धनबाद मंडल को क्या कुछ मिला है, इसकी जानकरी भी जल्द ही साझा की जाएगी। उन्होंने धनबाद मंडल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि धनबाद रेल मंडल एक बार पुनः 17.43 एमटी लोडिंग कर भारतवर्ष में नंबर 1 स्थान पर काबिज है। इस जनवरी माह के अंत तक 160 एमटी लोडिंग की है, जोकि पूरे भारतवर्ष में सबसे ज्यादा है और पिछले साल की तुलना में 3.57 प्रतिशत अधिक है। माल ढुलाई से होने वाला आय धनबाद मंडल का जनवरी माह तक 2236.11 करोड़ रहा है।

Railway Budget 2025: महाकुम्भ को लेकर 26 स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही

उन्होंने बताया कि दूसरे स्थान पर बिलासपुर डिवीजन का 1936.24 है। धनबाद डिवीजन का करीब ढाई सौ करोड़ ज्यादा है। महाकुम्भ को लेकर उन्होंने बताया कि इस समय 26 स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही हैं और दो और ट्रेने धनबाद से अजमेर और धनबाद से जयपुर को भी जोड़ा गया है।

Highlights

Commercial Advertisment

Patna Parks Chhath Puja: पटना में इस बार गंगा घाट ही...

Patna Parks Chhath Puja: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार गंगा घाटों के...

Jeevika Didi Chhath Products: बांस के सूप-दउरा से बदली महिलाओं की...

Jeevika Didi Chhath Products, पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ के बाजार में बिहार की जीविका दीदियों के पारंपरिक हुनर की खूब मांग है।...

Bihar Cyber Fraud Prahar 5.0: साइबर ठगों के खिलाफ बिहार पुलिस...

Bihar Cyber Fraud Prahar 5.0, पटना: बिहार में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सितंबर और अक्टूबर महीने में...