Rashtrapati Bhavan में पहली बार गूंजेगी शहनाई, राष्ट्रपति खुद कर रही हैं तैयारी

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन देश में सबसे अधिक प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण भवन है। यहां देश की राष्ट्रपति रहते हैं और यह सबसे सुरक्षित जगह है। इस बीच खबर आ रही है कि राष्ट्रपति भवन में बहुत ही जल्द शहनाई की धुन सुनाई देगी। शहनाई बजाने की अनुमति खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी है साथ ही सारी तैयारी भी वे खुद ही करवा रही हैं। दरअसल राष्ट्रपति ने सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट, 74 गणतंत्र दिवस में महिला दस्ता की अगुवाई करने वाली अधिकारी पूनम गुप्ता की शादी का समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित करने की अनुमति दी है।

सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता राष्ट्रपति भवन में पर्सनल सिक्यूरिटी ऑफिसर के रूप में तैनात हैं और राष्ट्रपति उनकी सेवा और आचरण से काफी खुश हैं इसलिए उन्होंने राष्ट्रपति भवन में उनकी शादी समारोह आयोजन की मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन काम्प्लेक्स में शादी समारोह आयोजित की जाएगी और यहां शादी समारोह की तैयारी भी खुद राष्ट्रपति करवा रही हैं।

राष्ट्रपति भवन में पहली बार गूंजेगी शहनाई

यह भारत के इतिहास में पहली बार होगा जब राष्ट्रपति भवन में किसी की शादी होगी। वह शादी भी एक सीआरपीएफ अधिकारी की होगी जो वहां अधिकारी के तौर पर तैनात हैं। यह समारोह सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता और उनके पति के परिवार के लिए काफी खास होने वाला है साथ ही सीआरपीएफ के लिए भी यह खास होने वाला है क्योंकि राष्ट्रपति भवन में सीआरपीएफ अधिकारी की पहली बार शादी होने जा रही है।

कौन हैं पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट हैं जो राष्ट्रपति भवन में पर्सनल सिक्यूरिटी ऑफिसर के रूप में तैनात हैं। उन्होंने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ की महिला दस्ता की अगुवाई भी की थी। इसके साथ ही वह बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी तैनात रही हैं। उन्होंने गणित में स्नातक, अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री करने के साथ ही बीएड भी किया है।

किससे है शादी

सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट पूनम गुप्ता की शादी अवनीश कुमार के साथ हो रही है। अवनीश भी सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Education से एक भी बच्चा वंचित न रहे, ACS ने डीएम को पत्र लिख कहा ‘ईंट भट्ठों समेत..’

Rashtrapati Bhavan Rashtrapati Bhavan Rashtrapati Bhavan Rashtrapati Bhavan

Rashtrapati Bhavan</span

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...