स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को करेंगी संबोधित

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पूरे देश को संबोधित करेंगी.

इस मौके पर राष्ट्रपति के तौर पर मुर्मू का देश के नाम यह पहला संबोधन होगा.

वह हाल में ही भारत की राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं.

भारत इस बार 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शाम सात बजे से दूरदर्शन के सभी चैनलों और आकाशवाणी के

पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर पहले हिंदी में और फि‍र उसके बाद अंग्रेजी भाषा में किया जाएगा.

दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों में भी होगा प्रसारण

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के

क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा.

आकाशवाणी के संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण किया जाएगा.

देश की स्वतंत्रता के बाद जन्मी भारत की पहली राष्ट्रपति हैं द्रौपदी मुर्मू

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू पिछले महीने 25 जुलाई को भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी थीं. देश सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली मुर्मू सबसे कम उम्र की महिला हैं और आदिवासी समाज से आने वाली भी वह पहली हैं. द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद हुआ था.

देशवासियों को इंतजार, क्या बोलेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट के जरिये प्रतिक्रियाएं आती रहती हैं. अभी रक्षाबंधन के पर्व पर उन्होंने देशवासियों को बधाई दी थी. उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘‘भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक, रक्षा बंधन के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. मेरी कामना है कि यह पर्व, हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्‍साहित करे और महिलाओं के प्रति सम्‍मान में वृद्धि करे.’’

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संबोधन सुनने के लिए देशवासी भी उतावले हैं क्योंकि वे पहली बार उनका संबोधन सुन रहे होंगे, इस बात को लेकर जिज्ञासा है कि राष्ट्रपति किन विषयों को संबोधन में शामिल करेंगी.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...