Gumla: अपराध की साजिश रचते तीन गिरफ्तार, देसी राइफल व जिंदा गोली भी बरामद

Gumla: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सदर प्रखंड के कुलाबीरा पुल के पास से लूट और फायरिंग की योजना बना रहे 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुलाबीरा निवासी गन्नदुर साहू, कुम्हारिया निवासी वृंदा साहू और भभरी निवासी कलेश्वर साहू शामिल हैं। साथ ही इनके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी राइफल, 8 जिंदा गोली और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

Gumla: अपराध की साजिश रचते तीन गिरफ्तार

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सभी दहशत फैलाने के उद्देश्य से रंगदारी मांगने जा रहे थे। गुप्त सूचना पर एसपी के द्वारा तत्काल एक टीम का गठन किया गया और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा टॉर्च जलाकर रोकने पर बाइक सवार तीनों अपराधी बाइक घुमाकर भगाने का प्रयास करने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया और तलाशी के दौरान उनके पास से दो हथियार और जिंदा गोली बरामद हुई। गिरफ्तार 3 में दो अभियुक्तों का पूर्व में अपराधी इतिहास रहा है।

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...