Advertisment

महाकुंभ में भगदड़ हादसे में 24 के मरने की आशंका, PM Modi ने हादसे को बताया बेहद दुखद

प्रयागराज : महाकुंभ में भगदड़ हादसे में 24 के मरने की आशंका, PM Modi ने हादसे को बताया बेहद दुखद। महाकुंभ 2025 के दौरान बुधवार तड़के पौ फटने से काफी पहले ही तड़के 1 से 2 बजे के बीच मौनी अमावस्या की घड़ी में संगम क्षेत्र में पुण्य स्नान की आपाधापी में अचानक मचे भगदड़ में अब तक 24 श्रद्धालुओं के दम तोड़ने की आशंका जताई जा रही है।

इस बीच हादसे में घायलों का महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेले में स्थिति के बारे में CM Yogi से बात की और घटनाक्रम की समीक्षा करते हुए तत्काल सहायता उपाय करने को कहा। PM Modi ने महाकुंभ में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या पर हुए भगदड़ के हादसे को बेहद दुखद बताया है।

महाकुंभ में भगदड़ के हादसे पर यह बोले PM Modi…

महाकुंभ 2025 के दौरान बुधवार के तड़के हुए भगदड़ हादसे पर लगातार CM Yogi से अपडेट लेते रहने के क्रम में PM Modi ने इस हादसे पर बयान दिया है।

PM Modi ने कहा कि – ‘…प्रयागराज महाकुंभ में जो हादसा हुआ, वह बेहद दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

…स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद करने में लगा हुआ है। इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बात की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं। …घायल जल्द स्वस्थ हों, ऐसी कामना है।’

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद बुधवार को मौनी अमावस्या पर संगम क्षेत्र का दृश्य।
महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद बुधवार को मौनी अमावस्या पर संगम क्षेत्र का दृश्य।

महाकुंभ में मची भगदड़ पर CM Yogi का आया बयान…

महाकुंभ में बुधवार तड़के पौ फटने से काफी पहले ही संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं में मची भगदड़ और हुई मौतों एवं घायलों के बाबत CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…बीती रात को 1-2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेड्स किए गए थे। इस दौरान बैरिकेड्स फांदकर आने में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं।

…मौनी अमावस्या से पहले बीते कल महाकुंभ में साढ़े 5 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। भारी दबाव संगम नोज पर जाने का बना हुआ है। प्रयागराज में हालात वर्तमान में नियंत्रण में हैं, लेकिन भीड़ का दबाव बहुत बना हुआ है।

..आज 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आज सुबह साढ़े 8 बजे तक स्नान किया है।  वहां 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु अभी भी मौजूद हैं। लोगों से अपील है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान दें और कोशिश करें जहां भी हैं वहीं उसी घाट पर स्नान करें। …लोगों से अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दें। संयम से काम लें।

महाकुंभ में भगदड़ के बाद हालात संभालने को तैनात सुरक्षा बल
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हालात संभालने को तैनात सुरक्षा बल

… ये आयोजन लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए लगा है। सरकार मजबूती के साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है। आवश्यक नहीं है कि संगम नोज की तरफ ही आएं। 15-20 किलोमीटर के दायरे में अस्थायी घाट बनाए गए हैं, आप जहां पर हैं वहीं पर स्नान करें।

…संतों के साथ भी मेरी बात हुई है। उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा है कि पहले श्रद्धालु स्नान करके निकल जाएंगे उसके बाद ही हम स्नान के लिए संगम की तरफ करेंगे। सभी अखाड़े इसके लिए सहमत हैं।

…संगम नोज, नाग वासुकी मार्ग और संगम मार्ग पर काफी भीड़ है। मेरी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पूरे कुंभ क्षेत्र में घाट बनाए गए हैं, श्रद्धालुओं को संगम की ओर जाने की जरूरत नहीं है। श्रद्धालुओं को अपने नजदीकी घाटों पर ही पवित्र स्नान करना चाहिए’।

महाकुंभ में मौनी अमावस्या की सुबह भगदड़ के बाद हालात हुए सामान्य
महाकुंभ में मौनी अमावस्या की सुबह भगदड़ के बाद हालात हुए सामान्य

भगदड़ पर महाकुंभ प्रशासन का भी आया बयान…

महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण और कुंभ मेला SSP राजेश द्विवेदी ने कहा कि – ‘…कोई भगदड़ नहीं हुई, अत्यधिक भीड़भाड़ थी जिसके कारण कुछ श्रद्धालु घायल हो गए… किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मेरी श्रद्धालुओं से अपील है कि जो घाट उनके लिए खुले हैं, वहां आराम से स्नान करें।

…अमृत स्नान जल्द ही शुरू होने वाला है और यह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा…कई घाट विकसित किए गए हैं और लोग सुगमता से वहां स्नान कर रहे हैं…। अमृत स्नान शुरू होने वाला है। जो परंपरागत क्रम है उस तरह से यह होगा…।

…पुलिस और प्रशासन सभी अखाड़ों को उनके परंपरागत क्रम में जाने में मदद करेगा… स्थिति नियंत्रण में है। हम आज सुबह की घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। यह लोगों की भारी भीड़ के कारण हुआ। 10 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है’।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...