Advertisment

चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही छानबीन

पटना: पटना सिटी क्षेत्र के अगम कुआं थानाक्षेत्र के देवेन्द्र अपार्टमेंट में रहने वाले एम.के.दास के फ्लैट में चोरी हुई. एम.के.दास डी.ए.वी. स्कूल के रीजनल ब्रांच ऑफिसर हैं. उनके फ्लैट के ताले को अपराधियों ने तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के दौरान अपराधियों ने 75 हजार रूपए सहित गहने की चोरी की है. जिसमें एम.के.दास को लगभग चार लाख रूपए का नुकसान हुआ है. चोरों ने उनके कपड़े और घड़ी की भी चोरी कर ली है. इस संबंध में अगम कुआं थाना को सूचित किया गया है. एन.के.दास के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि वे ऑफिस में थे, उसी समय रीजनल ऑफिसर ने उन्हें फ्लैट पर आने को बोला. जब वो आए तो देखा कि फ्लैट के अंदर सारे सामान बिखरे पड़े हैं और कई सामानों की चोरी हो चुकी है, वहीं बिल्डिंग के सचिव पीएमसीएच में कार्यरत राकेश आनंद ने कहा कि चोरों ने नकद सहित जेवरात की चोरी की है. दिनदहाड़े चोरी का यह मामला काफी गंभीर है. इस मामले में सीसीटीवी कैमरे में मौजूद फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है.

रिपोर्ट- उमेश चौबे 

कैसे लड़ेंगे कोरोना से जंग-एचएमसीएच के सर्जिकल वार्ड से ऑक्सीजन पाइपलाइन की चोरी

Trikut Ropeway Deoghar: अब बदलेगा देवघर का पर्यटन नक्शा, त्रिकुट रोपवे...

Trikut Ropeway Deoghar: अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और पहाड़ी इलाकों के लिए मशहूर झारखंड, टूरिज्म सेक्टर में अपनी एक नई पहचान बनाने की...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...