Giridih में 4 मार्च को होगा जेएमएम का स्थापना दिवस, पार्टी की नगर समिति की हुई बैठक

Giridih: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का आगामी चार मार्च को स्थापना दिवस है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर झामुमो नगर समिति की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान में तेजी लाते हुए अधिक अधिक से संख्या में पार्टी के सदस्य बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।

Giridih: सदस्यता अभियान की गति बढ़ाई जाएगी

मौके पर झामुमो के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह ने कहा कि सबसे पहले शहरी क्षेत्र में झामुमो के सदस्यता अभियान को तेज गति देने के साथ ही सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए वार्ड में हर चौक पर कैंप लगाकार सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रयास होगा कि 20 हजार नए सदस्य शहर में बनाए जाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि 4 मार्च को गिरिडीह में पार्टी का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा, जो गिरिडीह के लिए ऐतिहासिक होगा।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...