Dhanbad: ‘जेल से हेमंत सोरेन गुरुजी बनकर लौटे’, जेएमएम स्थापना दिवस पर बोली कल्पना सोरेन

Dhanbad: धनबाद में जेएमएम अपना 53वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसमें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुई है। इस दौरान कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन जेल गए थे। वे गुरुजी बनकर बनकर वापस लौटे हैं। इनका रूप अब गुरुजी का रूप है। यह झारखंड मूलवासी भाइयों का है।

Dhanbad: कल्पना सोरेन का बीजेपी पर निशाना

इस दौरान उन्होंने विरोधी बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने हर तरह का प्रपंच किया, लेकिन ये लोग सफल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि 40 स्टार प्रचारकों की भीड़ को भी झामुमो को हराने की हिम्मत नहीं हुई।

Dhanbad: मंईयां सम्मान योजना का अन्य राज्यों में कॉपी पेस्ट

इस दौरान उन्होंने प्रदेश में महागठबंधन की सरकार को तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने कई योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों को दिया है। मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से अब 2500 रुपये की राशि हम दे रहे हैं। इसी योजना का कॉपी पेस्ट अन्य राज्यों में हो रहा है। यह योजना मां बहनों की सम्मान की योजना है। अब महिला अबला नहीं हैं।

Dhanbad: सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

उन्होंने कहा कि हमने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोला, उसमें आज पैरवी हो रही है। अगर झारखंड चलेगा तो सिर्फ हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चलेगा। बता दें कि, सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। यातायात-व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। सिटी सेंटर से एसएसएलएनटी तक नो एंट्री है। इस दौरान कई निजी स्कूल को बंद रखा गया है।

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...