अंचल सिटी गेट पर नगर निगम के वार्ड पार्षद व पूर्व वार्ड पार्षद का प्रदर्शन

पटना सिटी : पटना सिटी नगर निगम गेट पर होल्डिंग टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में वार्ड पार्षद एवं पूर्व वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि के लोगों ने अंचल सिटी के गेट पर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। मेयर के खिलाफ इन लोगों ने मोर्चा खोला। पटना के मेयर सीता साहू के खिलाफ इन लोगों का कहना यह है कि मनमानी ढंग से होल्डिंग टैक्स बढ़ाया जा रहा है। लोगों पर शोषण किया जा रहा है। सरकार की मनमानी हो रही है। महंगाई में वृद्धि बेतहाशा है। हर एक चीज पर होल्डिंग टैक्स बढ़ाया जा रहा है और सरकार कान में तेल डालकर सोयी है। आम जनता त्राहिमाम कर रही है।

वहीं इन लोगों के द्वारा बार-बार होल्डिंग टैक्स बढ़ाकर जनता पर दबाव दिया जा रहा है। वहीं सीता साहू के खिलाफ जमकर लोगों ने हमला बोला और कहा कि मेयर इस बार तो किसी तरह बन गई लेकिन अब उनको यहां की जनता खड़े रहने लायक कहीं की नहीं छोड़ेगी। जनता ने ठान लिया है कि इन्हें तुरंत हटाया जाएगा। जनता में भारी आक्रोश है। सीता साहू के खिलाफ में नागरिक अधिकार मंच बैनर के ओर से प्रदर्शन किया गया था।

यह भी पढ़े : मधेपुरा नगर परिषद में जोरदार हंगामा, आपस में ही भिड़े मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...