Dhanbad: 4 फरवरी को धनबाद आएंगे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, ऐसे हो रही तैयारियां

Dhanbad: 4 फरवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा की 53वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारी जिले में जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में झामुमो जिला समिति के द्वारा जिला अध्यक्ष लखी सोरेन के द्वारा मीडिया को बताया गया कि इस बार का कार्यक्रम बेहद भव्य होगा।

Dhanbad: कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, पार्टी के वरीय पदाधिकारी, कई मंत्री गण एवं विधायक के साथ-साथ पार्टी के सांसद भी शिरकत करेंगे और लाखों की संख्या में आम लोगों का भी जुटान होगा।

उन्होंने बताया कि मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं को अब 2500 रुपये की राशि दी जा रही है। इसको लेकर बहुत सारी महिलाएं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए यहां पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और कल्पना सोरेन का भाषण मुख्य आकर्षण होगा उनको सुनाने के लिए भी हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंचेंगी।

Dhanbad: पुलिस-प्रशासन से बेहतर व्यवस्था की मांग

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कोई परेशानी नही हो, इसको लेकर जिला प्रशासन से और धनबाद पुलिस से बेहतर व्यवस्था करने की मांग की गई है और उन्होंने भी आश्वासन दिया है कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...