विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तंज, कहा- घबराहट और भयभीत हैं विपक्ष के नेता

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी घबराहट और भयभीत हैं। हर भ्रष्टाचारी के उपर जब चोट पड़ता है तब वह बिलबिला जाता है।‌ बता दें कि बिहार को लूटने वाले मानसिकता के पतन का शुरुआत हो चुका है।

वहीं आम बजट के पेश होने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह बजट पेश होने के बाद बिहार में इसका दुरगामी परिणाम देखने को मिलेगा।‌ विकसित और आत्मनिर्भर बिहार बनाने का एक बड़ा मार्ग प्रशस्त करेगा।‌ एग्रीकल्चर पर आधारित इस बिहार को ऊंचाइयों के नए आयाम के साथ-साथ प्रगति का नया अवसर मिलेगा।

यह भी देखें :

विपक्ष द्वारा बार-बार यह कहे जाने पर की पुरानी चीजों की नई पैकेजिंग करके इस बजट को पेश किया गया है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष अपना विपक्ष की भूमिका निभा रहा है।‌ क्योंकि वह सकारात्मक नहीं बोल सकते। ‌कमी और खामी को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। क्योंकि बजट बिहार के लिए बहुत बेहतर और पूरे मध्यम वर्गीय लोग जो टैक्स देते हैं। गरीब लोगों को बेहतर अवसर मिलेगा। ‌इसके बाद ज्यादा से ज्यादा लोग टैक्स पे करेंगे।

यह भी पढ़े : सरस्वती पूजा को लेकर सीवान पुलिस का फ्लैग मार्च

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Social Media

162,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
681,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img