Bokaro Murder : कलाई कटी महिला का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Bokaro Murder : बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह शव पुलिस लाइन की चहारदीवारी के पास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पीछे पाया गया। शव कीचड़ से सना हुआ था और महिला की दोनों कलाई कटी हुई थी, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध बन गया है।

Bokaro Murder : मामले की जानकारी देते एसपी
Bokaro Murder : मामले की जानकारी देते एसपी

Bokaro Murder : हत्या की जताई जा रही है आशंका

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर सेक्टर 12 के थाना प्रभारी और सार्जेंट मेजर भी उपस्थित थे। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है।

त6ू min 22Scope News

सिटी डीएसपी आलोक रंजन के अनुसार, मृतका संभवतः विक्षिप्त थी। हालांकि, पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए गहराई से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की दिशा में काम कर रही है।

ग5ीज min 22Scope News

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...