दानापुर : खबर राजधानी पटना से है जहां वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) अवकाश कुमार के निर्देशन में दानापुर के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विगत 24 घंटे में 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी एवं बढ़ती पुलिस के दबिश के चलते 13 अभियुक्तों द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया है। इसकी जानकारी असिस्टेंट पुलिस अधीक्षक भानूप्रताप सिंह ने जानकारी दी।
यह भी पढ़े : बिहार के 8 IPS अधिकारियों का बढ़ा वेतन, लिस्ट जारी
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट