वीरपुर से जल्द उड़ान भरेंगे 20 सीटर विमान, 52 करोड़ की लागत से हो रहा है जीर्णोद्धार

सुपौल : बिहार के पुराने हवाई अड्डों में शुमार वीरपुर का हवाई अड्डा अब घरेलू उड़ान के लिए तैयार हो रहा है। आज ही सुपौल जिले के जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने वीरपुर हवाई अड्डे का निरीक्षण किया और लगभग 52 करोड़ रुपए की लागत से किए जा रहे हैं कार्यों का निरीक्षण भी किया। डीएम कुमार ने बताया कि फिलहाल 4.75 करोड़ रुपए की लागत से जहां नए रनवे का निर्माण पूरा किया गया है। वहीं 1200 मीटर लंबे रनवे को अब तीन किलोमीटर लंबा किया जाएगा। इसके लिए जहां 88 एकड़ जमीन खरीदने होंगे। वहीं उसके लिए बिहार सरकार ने 47 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाने का फैसला ले लिया है।

डीएम कौशल कुमार ने आगे बताया कि बीरपुर में बनने वाले फिजिकल मॉडलिंग सेंटर के प्रतिस्थापित हो जाने से कई राज्यों से गुजरने वाली नदियों के रिसर्च का काम बीरपुर में होगा और कई राज्यों की निर्भरता सिर्फ और सिर्फ वीरपुर पर बनी रहेगी। यह कारण है कि बीरपुर में एक बेहतर हवाई अड्डे की आवश्यकता महसूस की गई और उसके निर्माण पर सरकार खर्च भी कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में वीरपुर राष्ट्रीय पटल पर अपनी अलग पहचान बनाएगा।

यह भी पढ़े : DM के खिलाफ सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा अध्यक्ष व संसदीय मंत्री से की शिकायत, कार्रवाई का किया मांग

यह भी देखें :

ओपी राजू की रिपोर्ट

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...