Commercial Advertisment

दिल्ली में BJP की जीत, सासाराम में मना जश्न

सासाराम : खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद आज यानी शनिवार को सासाराम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद इन लोगों ने सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर पटाखा फोड़ कर खुशियां मनाई। भाजपा सहित एनडीए के घटक दल के कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। इन लोगों ने पोस्ट ऑफिस चौराहा पर पार्टी का झंडा भी लहराया। भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने बताया कि जिस प्रकार यह जीत हुई है इससे सभी कार्यकर्ता गदगद है। बता दें कि दिल्ली में 27 सालों के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है, जिसको लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

यह भी पढ़े : Delhi Election Results में AAP के मंसूबों पर चला वोटरों का झाड़ू तो 27 साल बाद खिला कमल 

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Bihar Tourism Heritage: बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत दुनिया को...

Bihar Tourism Heritage, पटना: बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार पर्यटन को...

Patliputra National Youth Parliament: पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0 का शुभारंभ, सम्राट...

Patliputra National Youth Parliament, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को पटना के गोला रोड स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में...

Bihar State Coaching Scheme: बिहार राज्य कोचिंग योजना से युवाओं को...

Bihar State Coaching Scheme, पटना: आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के...