Breaking : झारखण्ड हाईकोर्ट में आज रात 9 बजे लगेगा स्पेशल कोर्ट, इन्हें लगानी है हाजिरी…

Breaking

Ranchi : झारखण्ड हाईकोर्ट में आज रात 9 बजे स्पेशल कोर्ट लगेगा। कोर्ट में स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार को सशरीर हाजिर होना है। स्वास्थ्य सचिव ने 4 बजे वर्चुअली पेश होकर अपने बाहर होने की जानकारी कोर्ट में दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वे 9 बजे कोर्ट में सशरीर हाजिर रहूंगा।

ये भी पढ़ें-Giridih Crime : आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया तो अकाउंट बंद हो जाएगा, ठगी करने वाले 5 साईबर ठग धराए…

Breaking : स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार के खिलाफ जारी किया गया था वारंट

बताते चलें कि हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार के खिलाफ वारंट जारी किया था। स्वास्थ्य सचिव की ओर से महाधिवक्ता कोर्ट में उपस्थित हुए थे। प्रार्थी डॉ दीनानाथ पांडे की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। मामले में राज्य के डीजीपी को वारंट की तामील करने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें- Ranchi : 1 लाख 36 हजार करोड़ हवा हवाई बात है, गलत नेरेटिव सेट कर रही है हेमंत सरकार-बीजेपी का हमला… 

कोर्ट ने पेंशन में कटौती के भुगतान से जुड़े मामले में पिछले सुनवाई में आदेश जारी करते हुए स्वास्थ्य सचिव को शाम 4 बजे तक कोर्ट में पेश होने का निर्देश का दिया था। जिसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने आवेदन देकर अवकाश पर होने की जानकारी दी थी और कोर्ट में आइए दाखिल कर उपस्थिति से छूट मांगी थी। हाईकोर्ट ने इस आवेदन को खारिज किया था।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

 

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...

Jharkhand SNA Sparsh: भुगतान में देरी से अटकीं करोड़ों की योजनाएं,...

Jharkhand SNA Sparsh, रांची: झारखंड में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली के तहत सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी की शिकायतें सामने आ रही...

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...