बिहार में नौकरी की बयार ! आज कृषि पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देंगे मुख्यमंत्री

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से पहले तमाम विभागों में दनादन नियुक्तियां हो रही हैं। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी आठ फरवरी को 1007 चयनित कृषि पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पटना के ऊर्जा के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 11:30 बजे सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। समारोह में राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावे कृषि मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहेंगे।

154 अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र मिलेंगे

मुख्यमंत्री आज जिन चयनित कृषि पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देंगे, उसमें 154 अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और सहायक निदेशक के साथ समकक्ष स्तर के राजपत्रित पदाधिकारी के साथ 853 प्रखंड कृषि पदाधिकारी और समक्ष स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। इस तरह कुल 1007 चयनित कृषि पदाधिकारियों को सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र मिलेंगे।

यह भी देखें :

नौकरी-रोजगार पर सरकार का फोकस

अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने सीएम सचिवालय संवाद में 6837 विभिन्न विभागों के कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया था। बिहार सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख नौकरी देने का वादा किया है। सरकार दावा कर रही है कि नौ लाख 14 हजार अब तक नौकरी दी जा चुकी है। शेष बचे हुए दो लाख 86 हजार नौकरी नीतीश सरकार देने में लगी है। नौकरी के अलावे सरकार का दावा है कि 10 लाख लक्ष्य के मुकाबले 24 लाख रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। चुनाव से पहले 10 लाख रोजगार और उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़े : जमुई में CM ने की राज्य सरकार के योजनाओं की समीक्षा, की कई घोषणाएं

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...

Somesh Soren Carcade Accident: जमशेदपुर में विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड...

Somesh Soren Carcade Accident, जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश सोरेन की सुरक्षा में तैनात स्कॉट गाड़ी शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार...

मरीन ड्राइव पर रात का सन्नाटा चार घरों का मातम बना,...

जमशेदपुर: गुरुवार की सुबह जमशेदपुर के लिए एक ऐसी खबर लेकर आई जिसने पूरे झारखंड को स्तब्ध कर दिया। राज्य की ग्रामीण विकास एवं...