Advertisment

जेईई मेन सेशन-2 के लिए 25 फरवरी तक स्टूडेंट्स कर सकते हैं आवेदन

रांची:  जेईई मेन सेशन-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष की परीक्षा एक अप्रैल से आठ अप्रैल के बीच आयोजित होगी। जेईई मेन परीक्षा तीन घंटे की होगी और दो शिफ्टों में ली जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है।

परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा देशभर के एनआईटी, ट्रिपल आईटी, केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों, और विश्वविद्यालयों में बीई, बीटेक, बी-आर्क, बी-प्लानिंग जैसे कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। साथ ही, जेईई मेन के स्कोर के आधार पर जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई भी किया जा सकता है, जिससे उम्मीदवारों को आईआईटी में प्रवेश मिल सकता है। इसके अलावा, कई निजी तकनीकी संस्थानों में भी इस परीक्षा के स्कोर के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया पूरी होती है।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपए, महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपए, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 900 रुपए, महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपए, और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए निर्धारित किया गया है।

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...