जेईई मेन 2025: पेपर पैटर्न में बदलाव, शेड्यूल और परीक्षा केंद्रों की जानकारी जारी

रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन-एक 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 22 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी तक चलेगी। बीई और बीटेक के पेपर-1 की परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए परीक्षा 30 जनवरी को होगी, जो केवल दूसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी (दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक)।

परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी, और एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। जेईई मेन की परीक्षा के स्कोर के आधार पर छात्रों को इंजीनियरिंग संस्थानों में नामांकन का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, जेईई मेन के आधार पर शीर्ष 2.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसके माध्यम से आईआईटी संस्थानों में दाखिला प्राप्त किया जा सकेगा।

इसके साथ ही, जेईई मेन 2025 के पेपर पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। अब जेईई मेन के सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन समाप्त कर दिए गए हैं। पहले जहां 10 ऑप्शनल क्वेश्चन होते थे, वहीं अब केवल 5 प्रश्न होंगे, और छात्रों को इन सभी पांच प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा। यह कदम कोरोना महामारी के दौरान छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करने के लिए उठाया गया था।

जेईई मेन सेशन दो के लिए आवेदन 31 जनवरी से शुरू होंगे।

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...