टॉप-10 की सूची में शुमार बबलू यादव अवैध सामान के साथ गिरफ्तार

मोकामा : मोकामा टाल क्षेत्र का कुख्यात अपराधी और टाॅप-10 की सूची में शुमार बबलू यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। इस शातिर अपराधी के पास से एक आटोमेटिक सेमी राइफल और 63 कारतूस भी बरामद किया गया है। बताया जाता है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर घोसवरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने दल-बल के साथ गोसाईंगांव में इस कुख्यात अपराधी के घर पर धावा बोल दिया।

थानाध्यक्ष के अनुसार, हथियार के साथ बबलू यादव किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने इस कुख्यात अपराधी को घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देख बबलू यादव ने राइफल की नोक पर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। इस अपराधी पर एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक बिन्डोलिया और दो चार्जर भी मिला है। बबलू यादव की गिरफ्तारी घोसवरी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

यह भी पढ़े : एक तो एंबुलेंस उसमें भी तहखाना, सैकड़ों लीटर शराब जब्त

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...