भाजपा नेता पर दिनदहाड़े गोलीबारी, बबलू यादव गंभीर रूप से घायल, हिरासत में 3 आरोपी

भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली के पास दिनदहाड़े भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि बबलू यादव अपने घर की छत पर टहल रहे थे। तभी सुर्खिकल निवासी सूरज तांती अपने साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंचा और उन पर दो राउंड फायरिंग कर दिया। गोली लगने से भाजपा नेता बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है

घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले पास के फल दुकानदार देवानंद और सूरज तांती के बीच झगड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी बबलू यादव ने स्थानीय थाना को दी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उस वक्त देवानंद को गिरफ्तार कर लिया था। इसी कारण बदला लेने के लिए सूरज तांती ने बबलू यादव पर हमला कर दिया। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के अंदर 3 आरोपियों को पकड़ा

आपको बता दें कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घटना के संबंध में मिली सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर सिटी डीएसपी अजय चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान की और छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज तांती, अशोक तांती और मिथुन यादव तीनों सुरखीकल भठ्ठा रोड बड़ी खंजरपुर बरारी थाना भागलपुर के रहने वाला हैं।

सूरज और अशोक पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं – पुलिस

पुलिस के अनुसार, सूरज तांती और अशोक तांती पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूरज तांती पर बरारी थाना में मामला दर्ज हैं और अशोक तांती पर तिलकामांझी थाना में मामला दर्ज है। डीएसपी अजय चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। जिसमें थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल, पुअनि शुभम तिवारी, पुअनि पुष्प राज, पुअनि पारश दास (एएलटीएफ प्रभारी) और सशस्त्र बल बरारी थाना की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखे हुए है।

यह भी पढ़े : GMCH में डॉक्टरों की गुंडागर्दी , शव को बनाया बंधक, गुस्साये परिजनों ने किया हंगामा, प्रदर्शन से ओपीडी सेवा ठप्प

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...