अपराधियों के द्वारा फिर की गई गोलीबारी, युवक को लगी गोली

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मालसलामी थाना अंतर्गत सिमली छोटी मंदिर के पास में साहिल नामक युवक को अपराधियों ने खदेड़कर गोली मारी। बुरी तरह से घायल युवक को इलाज के लिए आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा निजी नर्सिंग होम लाया गया। पटना सिटी में लगातार घटनाएं घट रही है। दो दिन पहले भी आलमगंज थाना में गोली चलने की घटना घटित हुई थी।

वहीं आज मालसलामी थाना में भी साहिल नामक युवक अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी बीच साहिल को अपराधियों ने घेर लिया और तीन गोलियां मार दी। पुलिस को मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस प्रशासन घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामला क्या है ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। ऐसे पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : सनसनीखेज मामले और कुख्यात अपराधियों को सजा दिलाने का प्रारूप तैयार

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...