Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद व मंत्री की मौजूदगी में मंच पर ही सो गए 2 विधायक

मोतिहारी : पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह व बिहार सरकार के श्रम एवं गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान एक ओर मंच पर मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर जिले के दो-दो कद्दावर विधायक को नींद आ गई। भरे मंच व सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भाजपा के पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार व गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी मंच पर सोते हुए नजर आए जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि एक ओर भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत का जश्न मना रही थी। वहीं एक ओर भाजपा द्वारा पिपराकोठी में किसानों का महाकुंभ लगा हुआ था। मंच पर पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह व बिहार सरकार के गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान का भाषण चल रहा था। वहीं उसी मंच पर बैठे भाजपा के पूर्व मंत्री व गोविंदगंज के भाजपा विधायक पूरी तरह से नींद के आगोश में थे। ये दोनों नेता मंच पर बैठकर खर्राटे लेते नजर आए। जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तस्वीरें देखिए कैसे ये दोनों विधायक मंच पर ही खर्राटे ले रहे हैं और लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। इन्हें न तो सामने बैठे जनता का भय है और न मीडिया का और न मंत्री व केंद्रीय नेताओं की कोई परवाह है। ऐसा नाजारा लोगों ने एक बार नहीं बल्कि कई बार देखा है। इन नेताओं को न तो किसी जनता से संबंधित समस्याओं से मतलब है और न अपने सीनियर नेताओं का कोई कद्र है।

यह भी देखें : 

देखिए मोतिहारी के पिपराकोठी से आई इन शर्मनाक तस्वीरों को जिसमें आपके नेता मंच सहित वहां बैठे आम लोगों को शर्मसार कर रहे हैं। दरअसल, आज मोतिहारी के पिपराकोठी में किसान उन्नति मेला-2025 का भव्य आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के श्रम मंत्री व मोतिहारी के सांसद सहित जिले के कई विधायक व पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सहित सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ लगी थी। इसी कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शिरकत करने वाले हैं। यहां पर किसानों का एक महाकुंभ हो रहा है। ऐसे में अगर आपके जनप्रतिनिधि इस कदर लापरवाह होंगे तो आप अंदाजा लगा सकते है कि आपके क्षेत्र का विकास किस तरह आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़े : 44 किलो गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Danapur Railway Special Trains 2026: छठ के बाद घर लौटने की...

Danapur Railway Special Trains 2026, पटना: छठ महापर्व के बाद दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बखरी DCLR के बोर्ड वाली स्कॉर्पियो से...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बिहार में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time: छठव्रती ध्यान दें! बिहार...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time, पटना: छठ महापर्व पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे व्रतियों के लिए मौसम विभाग...