Garhwa: खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Garhwa: जिले के कांडी थाना क्षेत्र के जतरो गांव में सोमवार देर रात वृद्ध दंपती की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मामले की सूचना के बाद कांडी थाना प्रभारी व मझिआंव पुलिस इंस्पेक्टर दलबल के साथ घटना स्थल पर मौजूद हैं।

Garhwa: वृद्ध दंपती की गला रेतकर हत्या

करीब 60 वर्षीय दंपती हीरा रजवार और उसकी पत्नी कलावती देवी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक के सिर पर भी धारदार हथियार के हमले के निशान हैं। वहीं मृतक के पुत्र राजकुमार ने मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया।

Garhwa: खेत रखवाली करने गए थे दंपती

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के बेटे राजकुमार राम ने बताया कि मेरे माता-पिता हर रोज की तरह सोमवार को जतरो गांव की बस्ती में स्थित घर से रात का खाना खाकर गांव से दक्षिण पाही पर नीलगाय से खेती की रखवाली करने चले गए। दोनों खेत में ही सोते थे। खेत में सरसो आदि की फसल लगी हुई है। सुबह होने के बाद हीरा व कलावती घर नहीं लौटे तो उनको देखने के लिए दिन के करीब ग्यारह बजे राजकुमार पाही पर गया। वहां उन्होंने देखा कि उसके माता-पिता का शव पड़ा है। इसके बाद राजकुमार ने हत्या की सूचना गांव वालों को दी।

Garhwa: मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं हत्या की सूचना पाकर पहुंचे मझिआंव पुलिस इंस्पेक्टर सुनील तिवारी, कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज दलबल के साथ घटना स्थल पर कैम्प किए हुए हैं। शाम करीब चार बजे गढ़वा से पहुंची जांच टीम घटनास्थल से ब्लड का सैम्पल लेने पहुंची थी। तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। मामले की सूचना पर पहुंचे मझिआंव-विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि गरीब दंपती की नृशंस हत्या की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सरकारी प्रावधान के अनुसार जो अनुदान होगा, वह दिलाया जाएगा।

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...