Breaking : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का ऐलान, इस विश्वविद्यालय को और बेहतर बनाएंगे…

Breaking

Ranchi : राजधानी के कांके में स्थित बिरसा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय में आज 3 दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला 2025 का सीएम हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुभारंभ किया। इस दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि 1980 में बिरसा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। विश्वविद्यालय का उद्घाटन इंदिरा गांधी ने किया था।

ये भी पढ़ें- Giridih Crime : आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया तो अकाउंट बंद हो जाएगा, ठगी करने वाले 5 साईबर ठग धराए… 

आगे उन्होंने कहा कि किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए यह मेला आयोजन किया गया है। समय के साथ यह विश्वविद्यालय बहुत बेहतर हो सकता था लेकिन हमलोगों की कमी रही होगी जिसकी वजह से यह 70 वें स्थान पर आता है। मैंने और मुख्यमंत्री ने सोच लिया है इस विश्वविद्यालय को बेहतर बनाना है।

Breaking : मंईयां सम्मान योजना से आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं

इस विश्वविद्यालय की क्षमता है कि पूरे देश को एक आयाम दे सकती है। जितना कर सकते थे उतना कर नहीं पाये चाहे वो किसी की सरकार रही हो लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब हमलोग इसे देश के बेहतर विश्विविद्यालयों में शुमार करेंगे। हमारा राज्य पारंपरिक राज्य रहा है। 365 दिन अपने भूमि का उपयोग कैसे करें इस पर विचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Accident : बोलेरो को टेलर ने बुरी तरह कुचला, चालक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने फिर… 

आज मुख्यमंत्री ने मंईयां सम्मान योजना का जो कार्य किए हैं उस से महिला आत्मनिर्भर बन रही है। जब किसान मजबूत होंगे तभी हमारा देश मजबूत बनेगा। मेरा द्वार आप तमाम किसानो के लिए हमेशा खुला है। कभी भी आप मेरे यहां आ सकते हैं और अपना सुझाव दे सकते हैं।

अमित कुमार झा की रिपोर्ट—

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...