Bokaro Accident : बोलेरो को टेलर ने बुरी तरह कुचला, चालक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने फिर…

Bokaro Accident : बोकारो के तालगाड़िया मोड़ से इलेक्ट्रो स्टील जाने वाली सड़क पर ग्राम बधाडीह के समीप हुई। एक हादसे में एक बोलेरो गाड़ी और विपरीत दिशा से आ रहे एक टेलर वाहन की टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बोलेरो चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान अंकुश ग्राम, लाडी टोला निवासी विवेक हाजरा के रूप में हुई।

Bokaro Accident : घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
Bokaro Accident : घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन

हादसा शुक्रवार रात लगभग 10:30 बजे हुआ, जब विवेक हाजरा इलेक्ट्रो स्टील कंपनी के एक अधिकारी को उनके आवास छोड़कर वापस कंपनी की ओर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक भारी टेलर वाहन ने उनकी गाड़ी को रगड़ते हुए पूरी तरह कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विवेक की मौके पर ही मौत हो गई।

ी4ु 22Scope News

Bokaro Accident : घटना के बाद ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विवेक हाजरा शादीशुदा थे और उनका एक छोटा बच्चा भी है। वे इलेक्ट्रो स्टील कंपनी में स्टाफ को लाने-ले जाने का कार्य करते थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर गहरा आघात पहुँचा है। उनके निधन से परिवार का आर्थिक और मानसिक रूप से कठिन समय आ गया है।

द67 22Scope News

इस दर्दनाक हादसे से गुस्साए गांव वालों ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक विवेक हाजरा की पत्नी को कंपनी में नौकरी दी जाए और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति को कुछ हद तक संभाला जा सके। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि सड़क पर भारी वाहनों के संचालन में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट–

 

Saffrn

Trending News

 Jharkhand Treasury Scam: जमशेदपुर-देवघर तक पहुंची गड़बड़ी, वित्त विभाग ने जांच...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले का दायरा बढ़ा। जमशेदपुर और देवघर ट्रेजरी में भी अधिक भुगतान की गड़बड़ी सामने आई, वित्त विभाग ने विशेष जांच के...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, गहने...

 रांची में JPSC पीटी परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, गहने और एक्सेसरीज तक...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, मंगलसूत्र...

 JPSC पीटी परीक्षा 2026 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, महिलाओं से मंगलसूत्र और बिछिया तक...

Ranchi Athletics Championship: 22 मई से राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स का महाकुंभ,...

 रांची में 22 से 25 मई तक 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप होगी। 800 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे, यहीं से कॉमनवेल्थ गेम्स...

 JPSC Exam Controversy: सिविल सेवा PT प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की...

 जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की कई त्रुटियां सामने आईं। अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। JPSC...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img