Hindu महिला की हुई मौत तो परिजनों ने कब्रिस्तान में दफनाया, ये है कारण…

रोहतास: रोहतास से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां एक हिंदू परिवार की महिला को मुस्लिम रीति रिवाज से कब्रिस्तान में दफनाया गया है। बताया जा रहा है कि डेहरी के मणिनगर की रहने वाली संगीता देवी को कब्रिस्तान में दफन किया गया है। परिजन का कहना है कि संगीता देवी मुस्लिम धर्म से काफी प्रेरित थी। वह मुस्लिम धर्म के अनुसार रोजा इफ्तार रखती थी और नमाज भी पद्धति थी जबकि घर के सभी लोग हिंदू धर्म के अनुसार पूजा पाठ करते हैं।

अंतिम समय में महिला ने इच्छा जाहिर की कि उसे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दाह संस्कार नहीं कर, मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार कब्रिस्तान में दफनाया जाए। इसके बाद लक्ष्मण राम की पत्नी 58 वर्षीय संगीता देवी का जब निधन हुआ तो लोगों ने उसकी इच्छा का ख्याल रखते हुए पास के मस्जिद के इमाम से बातचीत की। इसके बाद मुस्लिम वर्ग के लोग इसके लिए राजी हो गए।

तत्पश्चात संगीता देवी के शव को मस्जिद में ले जाया गया और पूरे मुस्लिम रीति रिवाज से जनाजे की नमाज अता की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संगीता देवी का जनाजा उठाया तथा उसे पास के कब्रिस्तान ले गए और पूरे मुस्लिम मान्यता के अनुसार संगीता के शव को दफना दिया गया। परिवार के लोगों का कहना है कि 40 साल पहले संगीता की जब शादी हुई थी, तो उसके कोई संतान नहीं थे। एक दरगाह के मौलाना ने उसे रोजा इफ्तार रखने के लिए कहा। तब उस के बाद संगीता के तीन संतान हुए।

बताया जाता है कि जिससे प्रेरित होकर संगीता मुस्लिम धर्म के अनुसार आचरण करने लगी। प्रत्येक वर्ष रोजा रखने लगी साथ ही अजमेर शरीफ सहित विभिन्न दरगाहों में जाने लगी थी। हिंदू परिवार की महिला का मुस्लिम धर्म के अनुसार दफनाया गया है, तो मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार चालीसवां होगा। साथ ही परिजन हिंदू धर्म के अनुसार तेरहवी का ब्रह्म भोज भी करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    दिल्ली में BJP की जीत पर गया में हुई आतिशबाजी, एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Hindu Hindu Hindu Hindu Hindu

Hindu

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...