Advertisement
Advertisement

Kejriwal वाला हाल होगा नीतीश कुमार का, कर्मियों को वेतन नहीं मिलने के मामले में कांग्रेस ने कहा…

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री समेत विधायक और विधानपरिषद और कर्मियों के वेतन रुकने को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार हमलावर है। इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने भी बड़ा हमला किया। न्यूज़ 22स्कोप से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि इसका मुख्य कारण बिहार में भ्रष्टाचार है। राजेश राठौड़ ने कहा कि हमलोगों ने सोचा था कि डबल इंजन की सरकार बनेगी तो बिहार का तेजी से विकास होगा लेकिन यह सरकार ऐसी बदतर बन गई कि मंत्री से लेकर कर्मी तक का वेतन ही रुक गया।

Kejriwal वाला हाल होगा नीतीश कुमार का

हालांकि इन लोगों का बंद हुआ तो दिक्कत नहीं है क्योंकि इन्हें तो उपरी आमदनी होती है, मंत्रियों को सारी सुविधाएं मिलती हैं लेकिन उनका क्या जो सिर्फ वेतन पर आश्रित हैं। उनके बच्चे क्या खायेंगे, अभी परीक्षा का समय है वे कर्मी अभी किस स्थिति में होंगे। ऐसा लगता है कि अंधेर नगरी चौपट राजा का हाल है।

एक तरफ कर्मियों के यहां छापेमारी की जाती है तो उनके यहां करोड़ों रूपये बरामद होते हैं दूसरी तरफ सरकार के खजाना में पैसा नहीं है। सरकार को बताना चाहिए कि इनका खजाना खाली हो गया है या पैसा है और ये कर्मियों को देना नहीं चाहते हैं। बिहार भ्रष्टाचार का केंद्र है यही वजह है कि अधिकारियों के यहां छापेमारी में पैसा मिलता है लेकिन वेतन नहीं मिल रहा है।

Kejriwal वाला हाल होगा नीतीश कुमार का

इस दौरान दिल्ली चुनाव का असर बिहार विधानसभा चुनाव में पड़ने के सवाल पर राजेश राठौड़ ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। दिल्ली चुनाव का परिणाम खंडित विपक्षी एकता और Kejriwal के अकड़पन का परिणाम है। बिहार दिल्ली से अलग है और बिहार में हमलोग साथ मिल कर चुनाव लड़ते हैं। जो हाल दिल्ली में केजरीवाल (Kejriwal) का हुआ वही हाल बिहार में नीतीश कुमार का होगा। जितना अहंकारी और भ्रष्टाचारी केजरीवाल हैं उसमें उनसे आगे नीतीश कुमार हैं। वहीं राजद की तरफ से कांग्रेस को तवज्जो मिलने के सवाल पर राजेश राठौड़ ने कहा कि हमलोग साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Patna में याद किये गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, दोनों उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...