दिल्ली में BJP की जीत पर गया में हुई आतिशबाजी, एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

गया: गया के टावर चौक के समीप बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार के नेतृत्व में भाजपाइयों ने दिल्ली में भाजपा की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपाईयों ने जमकर आतिशबाजी की, साथ ही मिठाइयां भी बांटी। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने बधाई भी दी।

इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। वहां की सरकार भ्रष्टाचार और घोटाले में डूबी हुई थी। वहां की जनता ने यह दिखा दिया कि भ्रष्टाचार की सरकार नहीं चलेगी। अब जल्द ही दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनेगी और वहां की जनता को सुशासन के माहौल में जीने का मौका मिलेगा। वहां की सरकार लगातार घोटाला कर रही थी। दिल्ली में जो प्रचंड जीत हुई है, वह भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में लगातार भाजपा मजबूत हो रही है। बहुत जल्द दिल्ली में सुशासन की सरकार होगी। दिल्ली की जनता ने जो समर्थन दिया है, उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंह, राम पुकार सिंह, मुकेश चंद्रवंशी, विकास कुमार, बंटी कुमार, संजू साव सहित कई लोग मौजूद थे.

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    पूर्व राष्ट्रपति कल आयेंगे East Champaran, किसान उन्नति मेला सह उद्यान प्रदर्शनी में किसानों को करेंगे पुरस्कृत

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...